पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब मानवाधिकार आयोग तक पहुंच चुका है। मामले में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज तीसरा दिन है। यात्रा के तीसरे दिन वे हेलिकॉप्टर से सीतामढ़ी के बेलसंड पहुंचेंगे। जहां वे करीब 546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात जिलेवासियों को देंगे।
रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 बोरियों में बंद 311 जिंदा कछुए बरामद किए हैं।
बिहार से एक बार फिर हैवानियत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सोनवर्षा थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ 3 युवकों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
दरभंगा से धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं के साथ यौन शोषण करने का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां के चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को यौन शोषण के आरोप में महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद सांसदों के साथ समीक्षा बैठक की। हालांकि इस बैठक को तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने 'दिखावा' करार दिया है। उन्होंने भाई को कड़े फैसले लेने की नसीहत दी है।
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने नए साल के बाद आज से समृद्धि यात्रा की शुरुआत कर दी है, जो कि पूरे 8 दिनों तक चलेगी।
गया जिले से मोब लिंचिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में एक साइकिल से हुए टक्कर के बाद विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि 20-25 लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की जान ले ली।
मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की नृशंस हत्या कर दी गई। गुरुवार को लकड़ी ढाई पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी के किनारे चारों के शव एक ही दुपट्टे से बंधे हुए बरामद हुए हैं।
बिहार विधानसभा और विधान परिषद् के बजट सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह सत्र 2 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले विधानसभा चुनावों में जीत के बाद रिकॉर्ड 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साल 2025 के चुनावों के उपरांत यह उनकी पहली राज्यव्यापी यात्रा है
बिहार के समस्तीपुर जिले से पुलिस की बर्बरता का एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। जहां ताजपुर थाने में चोरी के शक में हिरासत में लिए गए एक युवक के साथ पुलिस ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं है।